Ranbir Kapoor Alia Bhatt’s Daughter: आल‍िया ने दिखाया अपनी Cute बेटी का चेहरा, नीली आंखें-क्यूट सी है स्माइल!

Ranbir Kapoor Alia Bhatt’s Daughter: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखाया है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वह वायरल फोटो में बहुत प्यारी दिख रही है। क्रिसमस के खास मौके पर इस कपल ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाकर फैन्स को खास तोहफा दिया है। कपूर खानदान की पोती को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। राहा की क्यूटनेस ने फैन्स का दिल जीत लिया है।

WhatsApp Group ज्वाइन करे Join Now
Telegram Group ज्वाइन करे Join Now
Instagram Handle Follow Now

रणबीर-आलिया ने दिखाया बेटी का चेहरा

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आखिरकार अपनी बेटी राहा का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। क्रिसमस पार्टी से निकलते वक्त उन्हें अपनी बेटी के साथ देखा गया। राहा कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं। राहा का वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रहा है। कपूर खानदान में आज क्रिसमस का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के दौरान रणबीर-आलिया ने बेटी राहा के साथ पैपराजी को पोज दिए। इस जोड़े ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने लाया है।

See also  Gadar 2 First Look: सनी देओल की 'गदर 2' फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, फैंस बोले तारा सिंह आ गया अब फिर होगी तबाही

रणबीर-आलिया की बेटी राहा बेहद क्यूट हैं

सोशल मीडिया पर एनिमल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार अपनी बेटी राहा की झलक दिखाई। इस जोड़ी ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ने राहा को गोद में उठाया हुआ है, जबकि आलिया उनके बगल में खड़ी होकर पोज दे रही हैं। अपनी बेटी को पहली बार सबके सामने लाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

बेटी राहा किस पर गई है?

इस बार रणवीर और आलिया ने अपने सामने बेटी राहा कपूर का चेहरा साफ तौर पर दिखाया। सबसे पहले रणवीर ने राहा को गोद में लेकर बाहर आये और आलिया भी उनके साथ चल रही थीं। तभी दोनों ने राहा को गोद से उठाकर मीडिया के सामने नीचे खड़ा किया। राहा की पहली झलक दिखते ही उन पर खूब प्यार बरसाया जा रहा है। राहा अपनी आंखों से लेकर गुलाबी चेहरे तक खूब धमाल मचा रही हैं। कोई कह रहा है कि वह अपनी मां की तरह हैं तो कोई कह रहा है कि वह अपने परदादा राज कपूर की तरह दिखती हैं।

See also  OTT Release On This Week: इस महीने के आख़िरी सप्ताह में ओटीटी पर मचेगा गर्दा, ये धाकड़ फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज़!

WhatsApp Group ज्वाइन करे Join Now
Telegram Group ज्वाइन करे Join Now
Instagram Handle Follow Now

Leave a Comment