Masti 4 Movie: विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख एक बार फिर अपने फैंस को हंसाने के लिए तैयार हैं। तीन सफल मस्ती फ्रेंचाइजी के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में मस्ती 4 की घोषणा की। रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी सालों बाद ‘मस्ती 4’ के साथ दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएगी। आफताब शिवदासानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म के चौथे भाग की घोषणा की है।
विवेक ओबरॉय ने की Masti 4 की अनाउंसमेंट
विवेक ओबेरॉय ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए Masti 4 का पोस्टर शेयर किया है। जहां विवेक ने कैप्शन में लिखा- “पास्ट के ब्लास्ट को एक बार फिर ताजा कर रहे हैं, अपने आप को तैयार कर लें क्योंकि मह ओरिजिनल मस्ती से भरा एडवेंचर लेकर आ रहे हैं”। Masti 4 जल्द ही फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। Masti 4 की आधिकारिक घोषणा के बाद फिल्म प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह है।
Masti 4 कॉस्ट एंड क्रू
Masti 4 एक आगामी भारतीय हिंदी कॉमेडी, ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। मस्ती 4 में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ए झुनझुनवाला, एस.के. इस फिल्म को अहलूवालिया, इंद्र कुमार और अशोक कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बार इस फिल्म के निर्देशन की कमान मिलाप जावेरी संभालेंगे।
Masti 4 Movie Release Date
Masti 4 फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। उम्मीद है कि मस्ती 4 की रिलीज डेट जल्द से जल्द 2025 तक आ सकती है। मस्ती 4 की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और जब Masti 4 की रिलीज की तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा होगी, तो इस पेज पर जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। आपको बता दें कि मस्ती फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म श्रृंखला में से एक है। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म के अब तक तीन भाग बन चुके हैं।