अब ‘Wristphone’ से हाथ की कलाई पर ही चलेंगे YouTube, WhatsApp और Netflix जैसे ऐप्स, जाने क़ीमत और लॉन्च डेट!

Fire Boltt Wristphone: भारतीय टेक ब्रांड Fire Boltt का वियरेबल मार्केट में बड़ा यूजरबेस है और अब कंपनी पहली बार Wristphone ला रही है। यानी यह स्मार्टवॉच के मुकाबले अपग्रेड होगी और इस फोन को कलाई पर पहना जा सकेगा। इस नए डिवाइस का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दिखाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पहला एंड्रॉइड 4G LTE नैनो-सिम सपोर्टेड ‘रिस्टफोन’ होगा। यानी स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन का फ्यूज़न है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Fire Boltt Wristphone लॉन्च की तारीख

Fire-Bolt Dream के लिए एक एक प्रोडक्ट पेज कंपनी की आधिकारिक साइट पर लाइव कर दिया गया है। जानकारी दी गई है कि यह रिस्टफोन भारत में 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा ग्राहक इसे Amazon या फ्लिपकार्ट से भी खरीद पाएंगे। फिलहाल इस डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर नए गैजेट का डिज़ाइन भी सामने आ गया है। साइट पर देखे गए गैजेट में घुमावदार कोनों और किनारों के साथ एक चौकोर डिस्प्ले है। इसमें Apple Watch की झलक मिलती है। स्क्रीन के चारों ओर एक धातु का केस है।

See also  Redmi Note 13 5G: गदर मचाने आ गया Xiaomi का Redmi Note 13 सीरीज, कम कीमत मिलेगा DSLR जैसा 200MP का कैमरा और 120W चार्जिंग

Fire Boltt Wristphone की Specifications

इस डिवाइस में बॉडी के दायीं ओर होम बटन और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। यह डिवाइस 12 बैंड ऑप्शन के साथ आएगा। इस वॉच में 320 x 386 पिक्सल रेजोल्यूशन और घुमावदार किनारों वाली 2.02 इंच की स्क्रीन होगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स होगी और इसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इस वॉच में quad-core Arm Cortex A7MP processor के साथ Mali-T820 MP1 GPU, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है।

इस wristphone में 800mAh की बैटरी होगी, जिससे इसे 24 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। अन्य घड़ियों की तरह इसमें प्री-लोडेड स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट और SpO2 सेंसर और कैलोरी मॉनिटर होंगे। इस डिवाइस में जीपीएस, वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक समर्पित 4G LTE Nano SIM स्लॉट भी होगा। साथ ही यह डिवाइस धूल और छींटे प्रतिरोध के लिए IP67 रेटेड होगा।

Fire Boltt WristPhone के फ़ीचर्स

Fire-Bolt Dream एंड्रॉइड आधारित FireOS में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसमें गूगल प्ले स्टोर भी होगा। इससे यूजर्स Youtube, Instagram, WhatsApp, Zomato, Spotify, Myntra और Ajio जैसे ऐप्स डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा इसमें गेमिंग ऐप्स सबवे सर्फर्स, टेंपल रन और कैंडी क्रश भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस रिस्टफोन पर JioCinema, Netflix और Amazon Prime Video और Netflix जैसे ओटीटी ऐप्स भी चलेंगे। इस रिस्टफोन में गूगल वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

WhatsApp Group ज्वाइन करे Join Now
Telegram Group ज्वाइन करे Join Now
Instagram Handle Follow Now

Leave a Comment